jammu and kashmirब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Jammu & Kashmir News डोडा में वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 7 अन्य घायल

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

जम्मू  डोडा जिले में भद्रवाह पठानकोट मार्ग पर मंगलवार दोपहर एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ट्रैक्स वाहन (जेके06-5071) गुलदंडा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गये. उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय स्वयंसेवकों और पुलिस कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। एसएसपी डोडा अब्दुल कयूम ने बताया कि पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जबकि सात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button