ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : जसमोली ग्राम पंचायत में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, राष्ट्रीय लोक दल ने डीएम से की शिकायत

रिपोर्टर रफ़ी उल्लाह खान रामपुर उत्तर प्रदेश

रामपुर। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रदेश महासचिव, रोहिलखंड प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान बबलू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला अधिकारी रामपुर से मुलाकात कर ग्राम पंचायत जसमोली, विकासखंड मिलक, तहसील मिलक की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। रालोद नेताओं का आरोप है कि बीएलओ की कथित लापरवाही के कारण ग्राम पंचायत के लगभग 350 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए, जबकि लगभग 100 बाहरी व्यक्तियों के नाम सूची में जोड़ दिए गए हैं। पार्टी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल की शिकायत पर जिलाधिकारी रामपुर ने मामले का संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी (ADM) को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान मोहम्मद उस्मान बबलू ने कहा कि “मोदी, योगी और जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गलत कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक दल जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।” उन्होंने यह भी कहा कि जयंत चौधरी युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एडवोकेट आरिफ हुसैन, फैजान मियां, इदरीश अंसारी, मुनाजिर हुसैन, फिरोज आलम खान, महफूज खान सहित ग्राम पंचायत जसमोली के अनेक ग्रामीण एवं रालोद कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button