Chhattisgarh News गोधन न्याय योजना बनी वरदान: खाद और पोल्ट्री फार्म से लाखों की कमाई, पढ़िए खैरागढ़ की महिलाओं की खुशहाल कहानी

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की महिलाएं नया आयाम लिख रही हैं. हर गली, हर कोने और हर कस्बे पर तरक्की की तस्वीरें दिख रही हैं. ग्रामीण महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. गोधन न्याय योजना आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. योजना से जुड़कर खैरागढ़ में महिलाओं ने खाद विक्रय से 2 लाख 50 हजार रुपए का लाभ अर्जित किया. इस योजना ने हजारों महिलाओं की जिंदगी को खुशहाल कर दिया है. भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चारों ओर विकास की बयार बहा रही हैं, जिसका उदाहरण गौठानों में साफ झलक रहा है. गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं को कर रही खुशहाल छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है. इस योजना के सफल क्रियान्वयन होने से ग्रामीणों को अपने घर में ही आर्थिक लाभ अर्जित करने का साधन मिला है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव खास तौर पर महिलाओं के लिए गोधन न्याय योजना काफी उपयोगी एवं लाभकारी साबित हो रही है. गौठानों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव तो आ ही रहा है , स्व सहायता समूह की महिलाएं भी आर्थिक दृष्टिकोण से भी सशक्त हो रही हैं. गोबर खरीदी और वर्मी कम्पोस्ट से की कमाई खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला अंतर्गत विकासखंड छुईखदान के ग्राम पथर्रा मे !




Subscribe to my channel