जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News शांति लौटने पर JK से हटा दिया जाएगा AFSPA: राजनाथ सिंह

'यह कानून उत्तर पूर्व के बड़े हिस्से से हटा दिया गया है, जेके को इससे मुक्त देखने के दिन का इंतजार है'

 रिपोर्टर जाकिर हुसैन बहत डोडा जम्मू/कश्मीर

जम्मू, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में शांति लौटने पर जम्मू-कश्मीर से सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (एएफएसपीए) हटा दिया जाएगा। जम्मू में एक सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि कानून को जम्मू-कश्मीर से भी हटाया जाएगा। समाचार एजेंसी के मुताबिक सिंह ने कहा, ”हमने जहां उत्तर पूर्व भारत में उग्रवाद की समस्या को नियंत्रित किया है, वहीं हम वामपंथी उग्रवाद को भी नियंत्रित करने में सफल रहे हैं. आज उत्तर पूर्व के बड़े हिस्से से AFSPA हटा दिया गया है. मैं इसका इंतजार कर रहा हूं” जिस दिन जम्मू-कश्मीर में स्थायी शांति आएगी और यहां से भी AFSPA हट जाएगा.” हालाँकि, उन्होंने जम्मू-कश्मीर से AFSPA को हटाने के लिए कोई समयसीमा नहीं दी-

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button