जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

Jammu & Kashmir News बारामूला में 380 नकली सोने के बिस्कुट के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

 रिपोर्टर जाकिर हुसैन बहत डोडा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर  पुलिस ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में 380 नकली सोने के बिस्कुट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान खानपोरा बारामूला निवासी जावीद अहमद डार के रूप में की, जिसे खानपोरा ब्रिज पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। आरोपी बारामूला बाजार से खानपोरा की ओर आ रहा था और पुलिस चेकिंग पार्टी को देखकर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन चतुराई से उसे पकड़ लिया गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से 380 ग्राम वजन के 380 नकली सोने के बिस्कुट बरामद हुए और उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि बारामूला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button