देशब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News मुंबई: घाटकोपर, ठाणे , गोवंडी में इमारत का हिस्सा गिरा, तो कही बारिश से नाला भरने से २ लोग की मौत 

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

मुंबई जहां इस समय मुंबई में भयंकर बारिश का दौर चल रहा है। वहीं भारी बारिश के चलते, यहां के घाटकोपर में एक इमारत का हिस्सा गिर गया है। इस इमारत में फिलहाल कुछ रहवासी फंसे बताए जा रहे हैं। हालांकि कोई भी घायल नहीं हुआ है। घाटकोपर पूर्व में राजावाड़ी कॉलोनी में ग्राउंड-प्लस-तीन मंजिला इमारत का हिस्सा ढह गया, 2 लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF की टीम मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई है। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने बताया, “4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और 2 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं, बचाव कार्य जारी है।एक घटना के अनुसार
बीते शनिवार देर रात ठाणे के पास घोड़बंदर रोड पर स्थित एक रेस्तरां की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। इस घटना में दो महिलायें और एक व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। बारिश की बात करें तो मुंबई शहर के कुछ हिस्सों में भयंकर बारिश हुई। IMD ने मुंबई शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं IMD ने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया है।मुंबई : के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश के कारण नाले में बह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। साथ ही, इस दौरान यातायात जाम, पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं भी सामने आईं। नगर निकाय और पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि मौत की घटना गोवंडी में अपराह्न में हुई। बाद में अग्निशमन विभाग और पुलिस के कर्मियों ने शवों को बाहर निकाला। अधिकारियों के अनुसार, चेंबूर में दिनभर में 80.04 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि विक्रोली में 79.76 मिलीमीटर, सायन में 61.98 मिलीमीटर, घाटकोपर में 61.68 मिलीमीटर और माटुंगा में 61.25 मिलीमीटर बारिश हुई।मुंबई महाराष्ट्र में जहां एक तरफ
अब मानसून धीरे धीरे एक्टिव हो रहा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहली बारिश ने ही जैसे कहर मचा दिया है। दरअसल बीते शनिवार को हुई बेपनाह और मुसलाधार बारिश में गोवंडी इलाके में 2 लोगों की नाले में बहने से मौत हो गयी है। जी हां, मुंबई में भारी बारिश का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में पानी भर गया है। जलभराव के चलते अंधेरी सब- वे बंद हो गया जिससे लंबा जाम लग गया है. भारी बारिश के चलते ट्रेनों के संचानल पर भी असर पड़ रहा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button