Madhya Pradesh News : झारडा तहसील,के ग्राम आलाखेड़ा में तुलसी विवाह को लेकर ओढ़नी ओढ़ाने आए सुहागपूरा के मेहमानों का हुआ भव्य स्वागत। ।

रिपोर्टर डॉ. रघुवीर सिंह उज्जैन मप्र
23 जुलाई 2026 को ग्राम आलाखेड़ा में तुलसी विवाह कार्यक्रम को लेकर एक भव्य कार्यक्रम किया गया। जिसमें तुलसी को ओढ़नी उड़ने का कार्यक्रम रखा गया । ग्राम सुहागपुरा से पधारे सभी मेहमानों का गांव आलाखेड़ा में ढोल डीजे के साथ भव्य स्वागत किया और फूलों की वर्षा करके आदर सत्कार किया गया । हिंदू रीति रिवाज के अनुसार ग्राम सुहागपुरा से ओढ़नी उड़ाने के लिए ग्राम आलाखेड़ा पहुंचे सभी ग्रामीण जनों ने बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ तुलसी को ओढ़नी ओडाई ,

फल, मिठाई के साथ कपड़े तथा रकम भी भेंट की ग्राम आलाखेड़ा के राधा कृष्ण मंदिर में यह कार्यक्रम रखा गया मेहमानों को चाय ,नाश्ता के पश्चात ओढ़नी उड़ाने के कार्यक्रम के बाद गांव में डीजे के साथ जुलूस निकाला ,यह जुलूस रामदेवरा में समापन हुआ और वहां पर सभी मेहमानों ने सह प्रेम भोजन ग्रहण किया ।इसके पश्चात मेहमानों की विदाई की गई।



Subscribe to my channel