छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News तेंदुआ खाल बेचने निकलें 04 तस्कर गिरफ्तार 

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

पुलिस की सक्रियता से फिर मिली सफलता, वन्य प्राणी तेंदुआ खाल बेचने की फिराक में निकले चार तस्करों को गिरफ्तार कर तेंदुआ खाल जप्त किया गया है। छुरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम मोंगरा के तरफ से चार लोग दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये कोसमबुडा तिराहा के तरफ आ रहे है । सूचना पर पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के परिवेक्षण में स्पेशल टीम गरियाबंद द्वारा तडके ग्राम कोसमबुडा तिराहा के आगे मेन रोड के आगे पहुचे थे तभी दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट आते हुआ मिला जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर मोटर सायकल को छोड़ कर भागने के प्रयास किये जो घेराबंदी कर पकड़ा गया जो अचानक से मौके पर मुस्तैद पुलिस बल को देखकर हड़बड़ा गये और पुलिस गिरफ्त में होने से चारो के द्वारा खुबेलाल पिता लाल सिंह यादव उम्र 30 साकिन गोंदलाबाहरा नरोत्तम पिता धनश्याम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन खुसरूपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद कुमार सिंह बनवा मांझी उम्र 45 वर्ष साकिन बोकरामुडा खुर्द थाना बागबाहरा जिला महासमुंद रोशन साहू पिता धनश्याम साहू, उम्र 36 वर्ष साकिन खुसरूपाली जिला महासमुंद छ०ग० का निवासी होना बताया। जिनके मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में भरकर रखे एक नग वन्य प्राणी तेन्दुआ की खाल को रखना पाये जाने पर मौके पर जप्त कर आरोपियों का कृत्य वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 29 39 51 का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में स्पेशल टीम गरियाबंद के प्रoआर अंगद राव बाघ, प्रआर जयप्रकाश मिश्रा, प्रआर० विजय मिश्रा, प्रआर० धनुष निषाद, आरक्षक यादराम ध्रुव, रविकुमार सिन्हा, दयानंद गौर, टिकेश्वर यादव, जगमोहन की सराहनीय भूमिका रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button