छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News राजधानी के स्पा सेंटर में पुलिस कि दबिश…6 युवक और 8 युवतियों को गिरफ्तार किए 

 रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

रायपुर  25 जुन 2023  शहर पुलिस ने बीती शाम आधा दर्जन स्पा सेंटर में दबिश दे सेक्स रैकेट का पकड़ा है। शंकर नगर इलाके के The Moon और Dum Mint Spa में पुलिस ने दबिश दी जहां से पुलिस ने 6 लड़के और 8 लड़कियों को गिरफतार किया है। इन्हें आज कोर्ट में पेश किया जा सकता है, जबकि इन स्पा सेंटर के संचालक फरार है। आपको बता दें कि रायपुर मेंपुलिस की टीम ने एक साथ तीन स्पा सेंटर पर दी दबिश दी. कटोरा तालाब और शंकर नगर इलाके में स्थित द ब्लू मून और दम मिंट स्पा सेंटर में छापेमारी की। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8 युवती और 5-6 लड़कों को हिरासत में लिया गया है. स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काला कारोबार चल रहा था. सभी से पूछताछ जारी है। शहर के कुछ स्पा सेंटर में रविवार को पुलिस का छापा पड़ा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों के कई स्पा सेंटर में एक साथ पुलिस घुसी। इन सभी जगहों से पुलिस ने कुछ लड़के लड़कियों को हिरासत में लिया है।अब इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की छापेमारी कार्रवाई फिलहाल जारी है। अफसरों का कहना है कि कुछ समय पहले से इन सेंटरों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी । पुलिस को इनपुट मिला था। पुलिस को स्पा सेंटर के भीतर कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली है। इस संबंध में स्पा सेंटर के संचालकों से जानकारी जुटाई जा रही है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के साथ डीएसपी रैंक के अधिकारियों की टीम में कई सेंटरों में दबिश दी है। छापामार कार्रवाई को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों की वजह से कार्रवाई की गई है। 2 दो स्पा सेंटर सिविल लाइन,2 तेलीबांधा, 1 मौदहापारा 1 आजाद चौक थाना इलाके का सेंटर है। पुलिस स्पा सेंटर की लड़कियों से पूछताछ के बाद अब आगे की कार्रवाई करेगी ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button