IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News पशु आहार में मिलेट के उपयोग के बारे में किया जागरूक

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ) विनोद वर्मा के निर्देशानुसार पशु रोग जाँच प्रयोगशाला, नारनौल द्वारा अनुसूचित जाति के पशुपालकों के लिए ग्राम महासर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया| इस शीवर के आयोजक पशु चिकित्सा जन स्वास्थ्य एवं रोग निदान विभागाध्यक्ष डॉ राजेश खुराना तथा संयोजक वैज्ञानिक डॉ देवेन्द्र सिंह रहे | शिविर में पशुपालकों को आधुनिक पशुपालक के वैज्ञानिक विधि, प्राकृतिक आपदा के दौरान साइक्लोन आदि में पशु प्रबंधन, पशु आहर में मोटा अनाज का उचित उपयोग आदि के बारें में जानकारी वैज्ञानिक डॉ देवेन्द्र सिंह, डॉ ज्योति एवं डॉ राहुल द्वारा जानकारी प्रदान की गई | डॉ ज्योति ने पशुओं में आपदा प्रबंधन विशेषकर आंधी, तूफान, साइक्लोन आदि में इंसानों के साथ साथ पशुओं के प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए बताया की तेज हवाओं, आंधी , तूफान आदि में पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधे , बिजली के खम्बो से दूर रखें, टीन शेड को पूर्णतया सुरक्षित रखें ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button