ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News जालोर के सांचौर पुलिस थाने की नाकामी एक बार फिर सामने आई है.

रिपोर्टर चेतन सिंह जाला जालोर राजस्थान

जालोर  सांचौर थाने से रविवार अलसुबह करीब 3 बजे एक नाबालिग के बलात्कार का आरोपी मदन कुमार पुत्र कृष्णकुमार मेघवाल निवासी पुर थाने के हवालात की जाली तोड़कर थाने परिसर में खुला घुमते हुए थाने के पीछे की गैलेरी की सीमेंट जाली तोड़कर थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया. ड्यूटी ड्युटी कर रहे पुलिस कर्मचारियों को जब इसकी जानकारी मिली तो आला अधिकारियों को सूचना दी गई. जानकारी के अनुसार आरोपी मदन कुमार को पुलिस ने दो दिन पहले ही पाली जिले से गिरफ्तार किया था. आरोपी ने सांचौर में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप किया था. पुलिस ने दो दिन पहले गिरफ्तार किया था. रेप का आरोपी होने कि वजह से कड़ी पूछताछ करने के बाद सोमवार को न्यायालय मे पेश करना था लेकिन उससे पहले ही आरोपी रविवार अलसुबह थाने से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए. जाली तोड़कर हुआ फरार पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन ने बताया कि सांचौर पुलिस थाने कि हवालात की जाली तोड़कर जो बलात्कार का आरोपी फरार हुआ है, उसको लेकर हमने सात पुलिस टीम का गठन किया है. वहीं जिले के पुलिस अधिकारियों को इसमें लगाया है, हमने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सांचौर थाने की डीओ ड्युटी कर रहे हैंडकांस्टेबल कमलेश कुमार राव व पहरेदार हनुमानाराम चौधरी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आरोपी को जल्द पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button