Chhattisgarh News जिला जनसंपर्क कार्यालय नारायणपुर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45वीं वाहिनी के जवानों द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण को बचाने का संदेश

रिपोर्टर नरेंद्र मेश्राम नारायणपुर छत्तीसगढ़
नारायणपुर 24 जून 2023 45वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर आज श्री आर०एस० चन्देल, उप-महानिरीक्षक (ऑप्स), महानिदेशालय भा०ति०सी०पु०बल द्वारा महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नारायणपुर में पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी श्री अशोक कुमार धारिया एंव ए.जी. ग्रेड-2 श्रीमति माया देवी की उपस्थिति में सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 20 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक (ऑप्स), महानिदेशालय द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियो को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुये पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिये प्रेरित किया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों एवं जवानों द्वारा कमाण्डेन्ट 45वीं वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के 250 पौधे लगाये गये तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेवारी ली गई ।इससे पर्यावरण के सरंक्षण और संवर्धन में मदद मिलेगी।

Subscribe to my channel