Chhattisgarh News राहुल गांधी की शादी पर बोले बृजमोहन:लालू यादव की सलाह मानें तो हमें मिठाई खाने को मिले, CG के घोटालों के सबूत केंद्र के पास

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस चला चली की बेला में है। उनमें एक दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है। शुक्रवार को देश के विपक्षी दलों की मीटिंग हुई। इसमें आए लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी काे शादी करने की सलाह दी। इस पर प्रदेश के विपक्षी दल भाजपा के सीनियर लीडर और विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, अगर राहुल गांधी लालू यादव की बात बात मानकर शादी कर लें तो हमें भी मिठाई खाने का अवसर मिलेगा। बृजमोहन अग्रवाल ने भी कहा, अब राहुल गांधी को शादी कर लेनी चाहिए। मीडिया से चर्चा के दौरान बृजमोहन प्रदेश कांग्रेस को घेरते भी दिखे। दुर्ग में हुई केंद्रीय गृहमंत्री की सभा का जिक्र करते हुए कहा, अमित शाह ने कहा- छत्तीसगढ़ में ढेर सारे घोटाले हुए, 2000 करोड़ का शराब घोटाला। इसका मतलब समझिए। केंद्रीय गृहमंत्री देश का दूसरे नंबर का नेता हाेता है। वो अगर कुछ कहते हैं तो उनके पास प्रमाण है तभी कहते हैं। ईडी ने दो हजार करोड़ का घोटाला शराब छत्तीसगढ़ में पकड़ा यह तो सामने आया। रेत के मामले में भी केंद्र सरकार के पास छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार के सबूत हैं। कांग्रेसी कुटुम्ब में एक दूसरे पर विश्वास नहीं बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस चला चली की बेला में है। एक दूसरे के प्रति विश्वास नहीं है। एक दूसरे पर अविश्वास व्यक्त किया जा रहा है, अब जब दिल्ली से नियुक्त प्रभारी की ही कोई नहीं सुन रहा है, और उनके बिना जानकारी के सब कुछ हो रहा है और प्रदेश अध्यक्ष कुछ करते हैं जो एक वनवासी आदिवासी समाज के नेता हैं तो उनके आदेश को पलट दिया जाता है, उनका अपमान किया जाता है। मुझे लगता है कि ऐसी पार्टी का भविष्य अंधकार में है , खतरे में है

Subscribe to my channel