उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Indian News नेपाल था भूकंप का केंद्र: भूकंप का केंद्र नेपाल रहा. जिसका असर भारत के कई देश हिस्सों में देखा गया

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

नेपाल था भूकंप का केंद्र: भूकंप का केंद्र नेपाल रहा. जिसका असर भारत के कई देश हिस्सों में देखा गया. उत्तराखंड के देहरादून, उधमसिंह नगर के काशीपुर, चमोली के जोशीमठ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. वहीं, दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप आने का समय दोपहर करीब 2.30 बजे बताया जा रहा है. जोशीमठ में भी भूकंप के झटके: वहीं, चमोली के जोशीमठ में भूकंप के झटके महसूस किए हैं. जिसकी वजह से लोगों में दहशत है. क्योंकि पिछले कई दिनों से जोशीमठ में भू धंसाव की समस्या सामने आ रही है. सैकड़ों लोगों के घरों में दरारें आ चुकी हैं. जिसकी वजह से खतरे को देखते हुए सरकार जोशीमठ के आपदा प्रभावित क्षेत्र से लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का काम कर रही है. वहीं, भूकंप आने से जोशीमठ पर खतरा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button