IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News  महिला उत्पीड़न के मामलो मे सरगुजा पुलिस द्वारा गुंज अभियान चलाकर की जा रही सख्त कार्यवाही।

रिपोर्टर आमोद तिवारी अंबिकापुर छत्तीसगढ़

महिला थाना द्वारा अनाचार के मामले मे आरोपी को चंद घंटे मे किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे महिला सम्बन्धी मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश। प्रार्थिया द्वारा   महिला थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि माह अप्रैल 2020 से मार्च 2023 के बीच प्रार्थिया के जानपहचान के व्यक्ति फूल कुमार प्रजापति साकिन हनुमानगढ़ उदयपुर द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर कई बार जबरन अनाचार किया गया हैं, प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर सदर धारा का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले को संज्ञान मे लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे प्रभारी पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन मे महिला उत्पीड़न सम्बन्धी मामलो मे त्वरित कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला,नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.) के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी फूल कुमार प्रजापति आत्मज धनिराम प्रजापति उम्र 31 वर्ष साकिन हनुमानगढ़ देवटिकरा उदयपुर की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा प्रार्थिया को शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे महिला थाना निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक शोभा खन्ना, प्रधान आरक्षक भोला नाथ सिंह, महिला आरक्षक प्रिया रानी जायसवाल, दिव्या एक्का, आरक्षक वीरेंद्र बंजारे, सुभाष पैकरा, अरविन्द मिंज, आरक्षक चालक दीपक साहू शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button