उत्तराखण्डब्रेकिंग न्यूज़

Uttarakhand News नैनीताल में आज 02:28 pm को आया भूकंप, देहरादून से नैनीताल व उधमसिंह नगर तक हिली धरती

रिपोर्टर कपिल सक्सैना जिला नैनीताल उत्तराखंड

उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक धरती हिली है. राजधानी देहरादून में भूकंप के झटके महसूस हुए तो नैनीताल और उधमसिंह नगर में भी धरती हिली है. भूकंप के ये झटके 2.28 बजे महसूस हुए हैं.

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं सहित देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. देहरादून, नैनीताल के रामनगर और उधम सिंह नगर के काशीपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के डर से लोग घरों से बाहर निकले. भूकंप के झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button