Bihar News जहानाबाद जिले में सात लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज

रिपोर्टर दीपक शर्मा जहानाबाद बिहार
जहानाबाद बिजली विभाग इन दिनों बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ पूरे ज़िले में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला रखा है। विभाग के द्वारा वकयादारो के खिलाफ लाइन काटने का अभियान भी निरंतर जारी है। शुक्रवार को मीटर बाइपास कर एवं बिना सात लोगो पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि जिले के नूरपुर, धामापुर , छोटकी अकोना आदि जगहों में जाँच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए सात लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगो मे राजेश्वर प्रसाद पर 9085 भोला प्रसाद पर 13712 राजेंद्र चौधरी पर 15921 राजेंद्र प्रसाद पर 13349 संजय कुमार पर 26925 शिवलखन यादव पर 70756 एवं अरविंद शर्मा पर 18350 रु का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है।
इस छापेमारी दल में कनीय विधुत अभियंता कृष्ण कन्हैया, मों रौशन जमाल सहित अन्य विधुतकर्मी शामिल थे।

Subscribe to my channel