ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News बारिश का इंतजार खत्म! मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, ‘इन’ हिस्सों में होगी अगले 24 घंटों में तेज बारिश

रिपोर्टर गुलजार शेख कल्याण महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: भीषण गर्मी से आखिरकार महाराष्ट्र की जनता को कल राहत मिली है। वहीं आज सपनों की नगरी मुंबई में मॉनसून आ ही गया। जी हां आज सुबह से मुंबई समेत उपनगरों में बारिश शुरू हो गई है। इस वर्ष राज्य में मानसून के आगमन में देरी हुई और बिपरजॉय चक्रवात का मानसून की प्रगति पर बड़ा प्रभाव पड़ा। लेकिन चक्रवात का असर कम होते ही मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। जैसे कि हमने आपको बताया बीते शुक्रवार को विदर्भ में मानसून ने
दस्तक दे दी और अब आज मानसून ने मुंबई में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में विदर्भ में भारी बारिश की आशंका जताई है, ऐसे में अब भीषण गर्मी से विदर्भ वासियों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ मराठवाड़ा और कोंकण में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में मछली पकड़ने न जाएं क्योंकि कोंकण तट पर तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज से राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी, इस बीच मराठवाड़ा में औसत से ज्यादा बारिश का अनुमान है। पालघर में येलो अलर्ट महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी मंगलवार तक येलो अलर्ट पर है। साथ ही आपको बता दें कि रायगढ़, रत्नागिरी में शनिवार से मंगलवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। सिंधुदुर्ग में भी सोमवार तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। ऐसे में अब हम कह सकते है कि
महाराष्ट्र में मानसून ने ने प्रवेश कर दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button