छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News ग्राम पंचायत नरियरा को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

जांजगीर  23 जून 2023  छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (क्रमांक 37 सन 1961) की धारा 5 में वर्णित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत नरियरा को नगर पंचायत गठित किये जाने के लिए विभाग की अधिसूचना का प्रकाशन किया गया है। जिसके तहत ग्राम पंचायत नरियरा की सीमाएं ही नगर पंचायत नरियरा की सीमाएं होंगी। अधिसूचना के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपने आपत्ति, सुझाव कलेक्टर जांजगीर-चांपा को कार्यालयीन दिवस एवं समय पर उनके कार्यालय में राज्य शासन के विनिश्चय हेतु प्रस्तुत कर सकते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button