IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News जागरूक बावरिया समाज संगठन लगातार कर रहा गरीब कन्याओं की शादी में सहायता।

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

गांव मोड़ी के एक गरीब परिवार की कन्या की शादी में जागरूक बावरिया समाज संगठन ने शादी का सम्मान देकर मदद की। संगठन के सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि हम पिछले काफी समय से समाज में 11 गरीब कन्याओं की शादी में जरूरतमंद समान व नगद राशि देकर उनकी मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस संगठन में पूरे भारतवर्ष से एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं और वह पूरे भारत में किसी न किसी रूप में गरीब कन्याओं की शादी व जरूरतमंद बच्चों और लोगों की सहायता करता रहता है। संस्था के सदस्य राजेंद्र बवाना ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से भारत के किसी भी राज्य में अगर समाज में कोई भी गरीब लड़की की शादी होती है या किसी परिवार की सहायता करनी होती है तो यह संगठन तत्पर रहता है। उन्होंने बताया कि संगठन की शुरुआत लॉकडाउन के बाद में हुई और पहले कुछ लोगों से इसकी शुरुआत की, बाद में एक कारवां बनता गया और पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक राज्य से लोग जुड़ते गए और एक हजार से ज्यादा व्यक्ति इस संगठन में कार्यरत हैं यह संगठन समाज को जागरूक करने के लिए समय-समय पर महासभा, महापंचायत करके लोगों को जागरूक करता रहता है। जागरूक बावरिया समाज संगठन गरीब बच्चों व्यक्तियों के लिए हमेशा सहायता करने के लिए तत्पर रहता है। संस्था से जुड़े हुए व्यक्ति सरकारी नौकरी, अर्ध सरकारी नौकरी व मेहनत मजदूरी करने वाले सदस्य जुड़े हुए हैं जो अपने शुभ कमाई में से सहायता तो करते ही हैं साथ में हर तौर तरीके से सहायता करते रहते हैं। संगठन के सदस्य अनिल ने बताया है कि इस संगठन का उद्देश्य एक दूसरे को प्रेम भावना से जोड़ना है जबकि कुछ लोग संस्था को तोड़ने का काम करते हैं उनको संस्था अलग कर देती है और संस्था प्रेम भाव से आगे बढ़ती हुई जा रही है जिसका कारण है कि यह संस्था में पूरे भारत से लोग जुड़ चुके हैं। गांव मोड़ी के गरीब कन्या की सहायता करने के लिए कबूल वह उनके आए हुए रिश्तेदारों ने जागरूक बावरिया समाज संगठन का दिल से धन्यवाद किया और आए हुए समाज के काफी लोग उसी समय संस्था से जुड़ गए। इस मौके पर संस्था के सदस्य राजेंद्र सिंह, संतोष कुमार, नरेश मास्टर, पवन राठौड़, दीपक, भूपेंद्र, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र अजीत सिंह व संस्था के गणमान्य बहुत से लोग मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button