ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News सावधानी बरते तथा सुरक्षित रहें : एन.एल.मीणा डुडसी

रिपोर्टर टीलाराम सिंधल बिबलसर जालौर राजस्थान

 जालौर : निकटवर्ती गांव बिबलसर कस्बे में जालौर जिले के जिला कलेक्टर निशान्त जैन तथा ग्राम विकास अधिकारी रमेशकुमार देवासी के निर्देशानुसार में ग्राम पंचायत बिबलसर में पानी के भराव के बचाव को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कनिष्ठ लिपिक नारायण लाल मीणा ने बताया कि तेज बरसात के कारण कई तालाब,नाले तथा रपटे भरे हुए हैं। पानी मे उतरना,नहाना तथा टहलने जाना जानलेवा साबित हो सकता है।इसलिए सावधानी बरते तथा सुरक्षित रहें। जिले में तेज बरसात होने के कारण जगह-जगह तालाब पोखर भरे हुए हैं।नदियों में बहाव अभी भी तेज है ।इसलिये पानी से दूर रहें। बच्चों को भी नजदीक ना जाने दे। अपने आस पास भी लोगों को समझाए। लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती हैं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्त्ता टीलाराम सिंधल बिबलसर,समाजसेवी वीसाराम रागी,जोगसिह, भक्त गिलाराम,गणेशाराम देवासी,शैतानसिह,जवाराम तथा रामसिह मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button