IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News चार गांवों में हुआ महिला ग्राम सभा तथा ग्राम उत्सव का आयोजन स्वयं सहायता समूह गठित करके आत्मनिर्भर बने महिलाएं : एडीसी

परंपरागत खेलों को लेकर महिलाओं में दिखा भारी उत्साह ग्रामीण अपने स्तर पर भी करवाते रहें ऐसी प्रतियोगिताएं : वैशाली सिंह

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

 नारनौल  23 जून  सामाजिकता व सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ के दो खंडों के दो-दो गांव में “हरियाणा उदय” के तहत जिला प्रशासन की ओर से महिला ग्राम सभा तथा ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव डेरोली अहीर व गुवानी में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। गांव रामबास में एसडीएम सुरेंद्र कुमार व बवानिया में सरपंच पूजा यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं सहायता समूह गठित करके अपनी आजीविका शुरू करें। ऐसा करने से उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है। इन योजनाओं का सरल तरीके से पात्र नागरिकों को लाभ मिले इसके लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से योजनाओं को जोड़ा गया है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे समय-समय पर ग्राम स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाएं ताकि गांव में आपसी सद्भाव व भाईचारा बना रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button