IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से रामबास में जागरूकता एवं मैडिकल शिविर आयोजित

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध व्यापार दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम की कड़ी में आज खंड निजामपुर के गांव रामबास में जागरूकता एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। नशे से पीड़ित 20 लोगों का पंजीकरण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।इस मौके पर केन्द्र के परियोजना निदेशक रोहताश सिंह रंगा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केन्द्र की गतिविधियों से अवगत करवाया व नशा ना करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि नशा एक रोग नहीं नैतिक कमजोरी है जिससे व्यक्ति नशे के जाल मेें फसने के बाद अपने आप निकलना बड़ा मुश्किल हो जाता है व नशे से पीड़ित लोगों को केन्द्र में आकर निशुल्क परामर्श व ईलाज करवाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि नशे से सम्बन्धित कोई भी परेशानी हो तो केन्द्र के मोबाइल नंबर 9416578462 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कृष्ण कुमार ने गांव के लोगों को नशे से दूर रहने की अपील की व ग्राम पंचायत को भी इसे रोकने के लिए पूरा सहयोग देने के लिए कहा गया। इस अवसर पर परामर्शदाता जयपाल सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र कुमार, वार्ड ब्वाय राजेश कुमार उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button