ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News सीएम धामी की विधानसभा चंपावत के झालाकुड़ी में सड़क न होने पर गर्भवती को कुर्सी व लकड़ी के डंडों की डोली के सहारे पहुंचाया अस्पताल !

रिपोर्टर  जितेंद्र सिंह नेगी देहरादून उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की विधानसभा चंपावत के झालाकुड़ी के ग्रामीणों ने कुर्सी व लकड़ी के डंडों की मदद से एक बार फिर गर्भवती महिला की जान बचायी है!गाँव में सड़क सुविधा का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ रही है।स्थानीय ग्रामीण लंबे समय से सड़क सुविधा की माँग करते आए हैं पर सुध लेने वाला कोई नहीं है।गाँव के 40 परिवार सड़क के लिये संघर्ष कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत के झालाकुड़ी गाँव में ग्रामीणों ने कुर्सी व लकड़ी के डंडों की मदद से एक गर्भवती महिला की जान बचाने वाले युवाओं की खूब सराहना हो रही है,पहाड़ों में डोली ही अधिकांश गाँव के लोगों के लिए 108 सेवा का स्थानीय विकल्प है।ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सड़क सुविधा का अभाव है,वहां आज भी ग्रामीण डोली के माध्यम से मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को मीलों पैदल चलकर अस्पताल पहुंचाते हैं,जिसका ताजा मामला चंपावत जिले के झालाकुडी का है। जहां ग्रामीणों ने मंगलवार को देर शाम एक गर्भवती महिला को 4 किलोमीटर पैदल चलकर डोली के सहारे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया, जिसके बाद उसे टनकपुर के उप जिला अस्पताल ले जाया गया, तब जाकर महिला की जान बच सकी।ग्रामीणों ने कहा सरकार व मुख्यमंत्री चंपावत को आदर्श जिला बनाने की बात करते हुए जिले से पलायन को रोकने की बात कर रहे हैं,वहीं दूसरी ओर पहाड़ में सड़क,स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है।रोजगार एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण लोगों को गाँव छोड़कर शहरों की ओर जाना मजबूरी बन गया है। ग्रामीणों ने कहा वह बरसों से गाँव में सड़क की माँग कर रहे हैं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है,सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे हैं,मजबूरी में उन्हें आज भी मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है,गाँव में सड़क ना होने के कारण उन्हें बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।ग्रामीणों ने एक बार फिर अपने विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी से गाँव में सड़क पहुंचाने की माँग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button