IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रायबरेली के होटलों में चल रहा था जिस्म खरीदने बेचने का धंधा, पुलिस कार्यवाही में गिरफ्तार

रिपोर्टर अशोक कुमार अमेठी उत्तर प्रदेश

रायबरेली  शहर से जुड़े डिडौली में स्थित वृंदावन होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। सूचना पर पुलिस ने छापा मारा तो होटल से तीन लड़कियों और दो युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। पुलिस ने होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही बुधवार की रात की है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली में कई बड़े होटल स्थापित है। इसमें वृंदावन होटल में काफी समय से जिस्मफरोशी का धंधा चलता था। पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो सीओ महाराजगंज अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में बुधवार की रात पुलिस ने होटल में छापा मारा। छापा के दौरान होटल से दो युवकों और तीन युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। होटल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवकों में एक मिल एरिया और दूसरा लालगंज कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि तीन लड़कियों में एक हरदोई एक रायबरेली और एक लखनऊ की रहने वाली है। पुलिस पकड़े गए सभी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button