ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

Rajasthan News झालावाड़ शिक्षित महिला, आदर्श परिवार, विकसित गांव, मजबूत समूह हमारा हो का ध्येय लेकर किया गया प्रशिक्षण का समापन

रिपोर्टर मीना रावत, मनोहर थाना झालावाड़ राजस्थान।

राजीविका झांसी की रानी महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड सरेडी के पांच दिवसीय विजन बिल्डिंग प्रशिक्षण भाग 1 का समापन राजीव गांधी सेवा केंद्र कामखेड़ा के सभागार में किया गया । कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि श्री दिवाकर मीणा विकास अधिकारी पंचायत समिति मनोहरथाना,कै समापन उद्बोधन के साथ किया गया ।राजीविका झांसी की रानी महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड सरेडी के पांच दिवसीय विजन बिल्डिंग प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम में JEN श्री बृजेश दीक्षित ,पूर्व प्राचार्य श्री नंदकिशोर मीणा, ग्राम विकास अधिकारी श्री मनोज कुमार मीणा का भी सारगर्भित उद्बोधन सुनने को मिला

ज्ञातव्य हो कि राजीविका द्वारा झांसी की रानी महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड सरेडी का विकास मॉडल सीएलएफ के रूप में किया जा रहा है इसी क्रम में पांच दिवसीय विजन बिल्डिंग प्रशिक्षण जयपुर की मास्टर ट्रेनर श्रीमती निर्मला जी के द्वारा समिति कार्यकारिणी ,कर्मचारियों एवं ग्राम संगठन के पदाधिकारियों को दिया गया। प्रशिक्षण में समिति के आगामी वर्षों का विजन तैयार करवाया गया।जिसमें गांव में रहने वाली महिलाओं के समक्ष आने वाली पारिवारिक समस्याओ सामाजिक समस्याओं , आर्थिक समस्याओं, रूढ़िवादी विचारों के कारण होने वाली समस्याओं पर समूह के सदस्यों ने अपने विचार रखे और इन समस्याओं के निदान के लिए अपने अपने सुझाव रखें ताकि महिलाएं सशक्त होकर अपनै परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता सकें ।
प्रशिक्षण में शामिल समूह सदस्यों ने अपना लक्ष्य एक ध्येय वाक्य शिक्षित महिला, आदर्श परिवार, विकसित गांव ,मजबूत समूह हमारा हो निर्धारित किया।

इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए इस CLF की समूह सदस्यो ने आगामी समय में प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए कार्ययोजना भी बनाई।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दिवाकर मीणा विकास अधिकारी महोदय ने समूह की सदस्यो से वर्तमान युग के अनुसार रूढ़िवादी प्रथाओं को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी उन्होंने कहा महिलाऐ समाज में जागरूकता लाकर , आत्मनिर्भर बनकर जीवन में कठिनाइयों को दूर कर सकती है तथा अपना और अपने परिवार का नाम देश दुनिया में रोशन कर सकती हैं इसके लिए उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई से लेकर सावित्रीबाई फुले वर्तमान कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित से प्रसिद्ध महिला खिलाड़ीयों पी वी सिंधु , साक्षी मलिक झूलन गोस्वामी के उदाहरण भी दिए । पूर्व प्राचार्य श्री नंदकिशोर मीणा ने महिलाओं को अपने परिवार में शिक्षा का दीपक जलाने का संकल्प दिलाया और महिलाओं को संगठित होकर, मजबूत इच्छा शक्ति से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने के लिए कहा तथा अपने बेटे बेटियों को और देश का भावी नागरिक बनाने पर जोर दिया पंचायत समिति मनोहर थाना के JEN श्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि बालाजी धाम कामखेड़ा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य लिया गया है इसलिए यहां के समूह सदस्यों का भी कर्तव्य है कि इस धार्मिक नगरी को स्वच्छता और सफाई की एक मिसाल बनाने में अपना अधिक से अधिक योगदान दें । ताकि कामखेड़ा धाम दूर-दूर तक धार्मिक और पर्यटन नगरी में प्रसिद्धि पा सके । ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुनील शर्मा ने कामखेड़ा की महिलाओ को Rsetti से विभिन्न प्रशिक्षण लेने तथा राजीविका से प्रशिक्षित व्यापार विकास सेवा प्रदाता कैडर BDSP की मदद लेने के लिए कहा ताकि समूह के सदस्य अपने काम धंधे को बड़े बिजनेस के रूप में खड़ा कर सकें ।

इस समापन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्रीमती ममता बाई और मैनेजर पवित्रा पारेता द्वारा आगंतुक अतिथिगणों को राजीविका द्वारा की जा रही गतिविधियों और अभी तक किए गए कार्य के बारे में बताया गया
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे समिति की कार्यकारिणी, कर्मचारियों तथा ग्राम संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button