ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

Rajasthan News सर्व समाज के प्रतिनिधियो द्वारा माननीय न्यायधीश उक्त श्री रामावतार सोनी को अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहना कर उनका सम्मान किया गया ।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

आज 21 जून 2023 को सायंकाल माननीय रामावतार सोनी निवासी रतननगर के जिला न्यायाधीश (डी.जे.) के पद पर पद्दोन्त होने व सी.बी.आई कोर्ट जयपुर में विशिष्ट न्यायाधीश के पद पर पद स्थापित होने के उपलक्ष्य में व उनके आम नागरिकों के प्रति सद्व्यवहार व शानदार कृतित्व एवं व्यक्तित्व के साथ सादगीयुक्त जीवनशैली से अभिभूत होकर रतननगर के सर्वसमाज के लोगो द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंच कर नगर कांग्रेस कमेटी के संयोजक किरोड़ीमल मीना मनोनीत पार्षद व नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष असलम खान के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया । सर्व समाज के प्रतिनिधियो द्वारा माननीय न्यायधीश उक्त श्री रामावतार सोनी को अभिनंदन पत्र भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहना कर उनका सम्मान किया गया । प्रतिनिधि मंडल में पार्षद जगनाराम मेघवाल , पार्षद पूर्णमल रैगर, मनोनीत पार्षद आज़म चौहान, वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता झाबरमल मीना , समाजसेवी राजेश कुमार बुद्दिया , नरोत्तम मीना व महेश कुमार जाट आदि कई लोग शामिल थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button