ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशशिक्षा

Madhya Pradesh News सीहोर तनाव मुक्त होकर अपनी परीक्षा दे सभी विद्यार्थी-सांसद भार्गव

शाहगंज में आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

✍️रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन जिला सीहोर मध्यप्रदेश

शासकीय सीएम राइज स्कूल शाहगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स पर आधारित आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद रमाकांत भार्गव ने सभी छात्र छात्राओं को परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक टिप्स दिए। प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों में सहभागिता की।

सांसद भार्गव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र अपनी परीक्षाएं तनावमुक्त होकर दे। परीक्षा के एक दिन पहले सभी छात्र अपनी नींद अवश्य पूरी करें।

कई बार नींद पूरी नहीं होने की वजह से भी परीक्षा में कठिनाई होती है और मस्तिष्क में तनाव बना रहता है। सांसद भार्गव ने कहा कि सभी छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक्जाम वॉरियर्स पुस्तक को पढ़ें। पुस्तक को पढ़ने से आपको तनाव मुक्त होकर एग्जाम देने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सोनम भार्गव, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button