ब्रेकिंग न्यूज़हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर साक्षात देव स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के जन्म दिवस पर 23 जून को उनकी प्रतिमा को रिज मैदान पर लगाया जाएगा। ताकि आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति से रूबरू होकर साक्षात दर्शन कर सकें। हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुखिया रहे राजा साहब प्रत्येक हिमाचली के दिलों में बसे हैं वह हिमाचल के कण-कण में मौजूद हैं। राजा साहब हमेशा कहा करते थे कि मेरी शक्ति हिमाचल की जनता है।

यही कारण रहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के लोगों के दिलों पर राज किया। उनके आवास परअथवा सचिवालय में हिमाचल प्रदेश का कोई भी दीन दुखी जब अपनी फरियाद लेकर जाता था तो कभी भी खाली हाथ लौट कर नहीं आया। विकास पुरुष स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री, 9 बार विधायक वह 5 बार सांसद चुने गए। 30 जून को ही उनकी यादगार में हिमालयन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कंपटीशन का आगाज भी किया जा रहा है। रिज मैदान पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजक तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button