असमब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Assam News आदिवासी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी विद्रोही संगठन(अपला) ने किया संवाद सम्मेलन।कमाण्डर ऑफ चिफ संगठन से निष्कासित: 

 आदिवासी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी विद्रोही संगठन(अपला) ने किया संवाद सम्मेलन।कमाण्डर ऑफ चिफ संगठन से

 रिपोर्टर मोइनुल हुसैन कार्बियांगलोंग असम

निष्कासित:- आदिवासी पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी अपला ने एक संवाद सम्मेलन का आयोजन किया।बोकाजान महकमा के डिलाई थानान्तर्गत लाहरीजान मे आयोजित इस सम्मेलन मे संगठन के चेयरमैन बिजय सोना ने संवाददाताओ को जानकारी दी कि संगठन के कमांडर ईन चिफ साहिल मुन्डा पुत्र जस्टिन मुन्डा को संगठन के पद के साथ संगठन के प्राथमिकि सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही साथ संगठन के चेयरमैन ने यह भी जानकारी दी की वर्तमान से अमर सिंह कर्मकार संगठन के कमांडर इन चिफ का पद सम्भालेगे।

मालूम हो कि इसी माह के दो जून को इस बिद्रोही संगठन ने बोकाजान थाना प्रांगण मे असम राइफल व असम पुलिस के समक्ष एक कार्यक्रम के तहत हथियार समेत समर्पण कर देश के मुख्य धारा मे सम्मलित हुए थे। संगठन ने स्पष्ट किया कि निष्कासित कमांडर का संगठन से कोई लेना देना नही है और उसकी कोई भी गतिविधि का जिम्मेदार संगठन नही है। और इसकी सुचना सरकार को भी संगठन ने दे दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button