धमतरी। धमतरी पुलिस में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय (भा.पु.से.) ने निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में निरीक्षक उमेश पाटील को सिहावा थाना प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिहावा जैसे संवेदनशील एवं विस्तृत क्षेत्र में निरीक्षक स्तर के अधिकारी की नियुक्ति से कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम जनता को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
निरीक्षक उमेश पाटील के नेतृत्व में सिहावा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, अवैध गतिविधियों पर अंकुश तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
धमतरी पुलिस के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, प्रभावी और जनोन्मुख बनाना है। पुलिस विभाग का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की नई पदस्थापना से थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होगा।