IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हैं युवती से 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, रिपोर्ट हुई दर्ज

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश

हरदोई   यूपी के हरदोई जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है | आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है | कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है | जिले की संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है | कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है | संडीला कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 18 वर्षीय युवती ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है | गांव गरिन्दखेड़ा निवासी अमरजीत 3 साल से प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता रहा | जब शादी की बात की तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा | इस बात की शिकायत जब 2022 में पुलिस से की तो अमरजीत को हिदायत देकर छोड़ दिया गया | 7 अप्रैल 2023 को अतरौली के डिग्री कॉलेज से परीक्षा देकर साइकिल से आ रही थी | ग्राम मोहम्मदपुर के पास अमरजीत ने रोक लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया | उसके बाद उसके मित्र इंद्रजीत ने भी दुष्कर्म किया | उसके बाद पुलिस से शिकायत की मगर कोई कार्यवाही नहीं की गई | पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई | उसके बाद कोर्ट का सहारा लिया | कोतवाल नित्यानंद सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button