IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 28 एवं 29 जून को सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर पुरानी आरटीओ के पीछे दमोह में होगा आयोजित

रिपोर्टर शैलेन्द्र जैन दमोह मध्य प्रदेश

केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल जी के विशेष प्रयास व सौजन्य से एवं मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन सोसाइटी गोटेगांव जिला नरसिंहपुर के द्वारा पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल द्वारा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 28 एवं 29 जून 2023 दिन बुधवार और गुरुवार को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर पुरानी आरटीओ के पीछे दमोह में आयोजित किया जायेगा। जिसमें पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल के प्रसिद्ध 150 विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण किया जायेगा। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में डिजिटल एक्सरे, ईको, ईसीजी एवं खून की सभी प्रकार की जांच नि:शुल्क की जायेगी। शिविर में परीक्षण के बाद जटिल एवं गंभीर ऑपरेशन के मरीजों को शिविर स्थल सरस्वती शिशु मंदिर केशव नगर पुरानी आरटीओ दमोह से बस द्वारा पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर भोपाल लाया जायेगा एवं इलाज पूर्णता हो जाने के बाद वापस भेजा जाएगा, इसमें नि:शुल्क आवास, भोजन, जांच, ऑपरेशन एवं दवाइयां शामिल रहेगी। शिविर में मरीज अपने साथ आधारकार्ड, समग्र- आईडी, आयुष्मान कार्ड एवं अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट भी साथ में लाये।

मेडिसिन सामान्य रोग

मेडिसिन सामान्य रोगो में ब्लड प्रेशर, थायराइड, शक्कर की बीमारी, हाथ पैर पर सूजन, खून की कमी, शरीर में कमजोरी, गैस बनना, भूख नहीं लगना, उल्टी दस्त चक्कर आदि सामान्य रोग से संबंधित सभी प्रकार का इलाज किया जायेगा

हड्डी रोग

हड्डी रोग में कुल्ला प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण, रीड की हड्डी, पुराना फैक्चर, हड्डी का नही जुड़ना, पुरानी राठ प्लेट, एड़ी की हड्डी बढ़ना, घुटने के तातु सभी तरह की हड्डी रोग का इलाज किया जायेगा।

(स्त्री रोग)

स्त्री रोगो में माहवारी से संबंधित, बच्चेदानी की गठन, बच्चेदानी का ऑपरेशन, महीने के समय भारी मात्रा में खून का रिसाव होना, सफेद पानी की शिकायत, एवं महिला रोग से संबंधित सभी तरह का इलाज और ऑपरेशन किया जायेगा।

छाती एवं श्वास रोग

पुरानी टीवी सूखी खांसी, खांसी या बलगम में खून आना, दमे की शिकायत, छाती में इंफेक्शन एवं छाती एवं श्वास रोग से पीड़ित सभी इलाज किये जायेंगे

शिशु रोग

शिशु रोगो के अतंर्गत जन्मजात से बच्चे का शरीर कमजोर, पेट का बड़ा होना या पैर का पतला या टेढ़े-मेढ़े होना, खून की कमी, वजन नहीं बढ़ना भूख नहीं लगना बच्चो में मां के गर्भ से तालू में छेद वा होटों का कटा होना आदि सभी प्रकार का इलाज एवं ऑपरेशन किये जायेंगे।

नेत्र रोग

नेत्र रोगो के अंतर्गत मोतियाबिंद, कचियाबिंद, नाखूना, आंखों में जाला, नासूर, आंसू की नली का एवं आंखों से संबंधित सभी प्रकार का ऑपरेशन किये जायेंगे।

नाक कान गला रोग

नाम काल गला रोगो के अंतर्गत कान में मवाद या खून का आना, सुनने की क्षमता में कमी होना, कान के पर्दे फटे, गले में खरास, सूजे हुए टॉन्सिल, निगलते समय समस्या, गले की थायराइड, निगलते समय सफेद या पीले रंग का लेप, सांसों की दुर्गंध, नाक का बहना, नाक की हड्डी बढ़ना, नाक की हड्डी टेढ़ी मेढ़ी होना, सभी प्रकार के नाक कान गला का इलाज एवं ऑपरेशन किये जायेंगे।

सर्जरी रोग

शिविर में हर्निया, पथरी, अपेंडिक्स, बवासीर, फिशर, बमंदर, पाइल्स, पुरानी गठे, बाथरूम की नली का पोस्टेड, पेट दर्द, आंतों की समस्या, पित्ते की पथरी, शुगर के घाव का नही सुखना, पुराना कब्ज की समस्या, सभी तरह के सर्जरी रोग का इलाज एवं ऑपरेशन किया जायेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button