Haryana News आजाद नगर में नारियल पानी विक्रेता ने एक जोड़े पर लगाया फ्राड का आरोप।
एक लाख रुपए का झांसा देकर 80 हजार रुपए ले गए। पोटली पकड़ाकर ठग बोलें इसमें एक करोड़ रुपए के गोल्ड मोती है ज़मानत के तौर पर रख लो।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा
हिसार आजाद नगर में नारियल पानी विक्रेता से एक महिला और एक पुरुष की जोड़ी ने फ्राड करते 80 हजार रुपए ठग लिए। इसके बदले में एक लाख रुपए लौटाने का झांसा दिया था। विश्वास करवाने के लिए जमानत के तौर पर बोले कि एक करोड़ रुपए कीमत के गोल्ड मोती से भरी पोटली रख लो।जब लौटकर नहीं आए तो पोटली खोलकर देखी तो उसमें नकली मोती थे। इसके बाद आजाद नगर पुलिस थाने को मामले से अवगत कराया था। नारियल पानी विक्रेता सिराज खान ने बताया कि वह आजाद नगर में मैन रोड पर नारियल पानी बेचता हु। उसके घटना वीरवार दोपहर 1.30 बजे हुई थी। वह अपने ठेले पर मौजूद था। नारियल पानी सप्लाई करने वाली गाड़ी आई थी।जिसे पैमनट करने के लिए 80 हजार रुपए गिनकर रखे थे।इस दौरान एक महिला और पुरुष दोनों आए। बोले कि अजेनद 80 हजार रुपए चाहिए। एक दुकानदार को देने है। जिसके बदले में बीस हजार रुपए अतिरिक्त यानी एक लाख रुपए लोटा देंगे। आरोप है कि दोनों ने विश्वास कायम करने के लिए एक पोटली थमाकर कहा कि इसमें एक करोड़ रुपए कीमत के गोल्ड मोती है।जब हम रुपए लौटाने आए तो पोटली लोटा देना। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी दिया और चले गए। काफी समय तक इन्तजार करने पर वे नहीं लोटे तो उनके नम्बर पर फोन किया तो वह बन्द आया।जब पोटली खोलकर देखी तो उसमें नकली मोती थे। इसके बाद पुलिस को अवगत कराया था।इस तरह की ठगी किसी दूसरे के साथ न हो, इसलिए आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ना जरूरी है
Subscribe to my channel