IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

Haryana News आम आदमी पार्टी 2024 में होने वाले चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार- अनुराग ढांडा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने नारनौल क्षेत्र के आप पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह मटरू के निवास ढिल्लों हाउस पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया कि उनकी पार्टी व संगठन 2024 में होने वाले लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अवसर पर उनके साथ आप पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष यादव एवं नारनौल क्षेत्र के वरिष्ठ आप नेता रविंद्र मटरू भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में उनके संगठन के लगभग 1150 जिला स्तर पर व विभिन्न प्रकोष्ठों पर पदाधिकारीगण नियुक्त किए जा चुके हैं। अब वे ब्लॉक स्तर पर अपने 360 पदाधिकारियों की अगले एक सप्ताह में नियुक्ति जारी कर देंगे। वरिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अनुराग ढा़ंडा ने कहा कि आप पार्टी अब एक राष्ट्रीय पार्टी है, जो किसी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती, अपितु वे जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ती है और जनता के हित की बात करती है और उनके हित की ही हमेशा सोचती हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर हमने जो कहा, वो हमने पंजाब में करके दिखाया है और हरियाणा में भी हम वही करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि आज हमारे पार्टी के मेनिफेस्टो को दूसरी पार्टियां चुराकर, वही सब करने को मजबूर हो रही है, जिनके लिए हमेशा वे हमारी आलोचना करते नहीं थकते थे। आप पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हरियाणा में भाजपा के बड़े नेता रैलियां करने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 18 जून को सिरसा में होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की रैली से पहले आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। वर्तमान भाजपा सरकार को आप पार्टी कार्यकर्ताओं का इतना खौफ है की मुख्यमंत्री जी ने पिछले दिनों जहां भी जनसंवाद कार्यक्रम किए वहां पर जनता का विरोध उनके कार्यक्रमों में नजर आया और मुख्यमंत्री जी को हर जगह उसके पीछे आप पार्टी का कार्यकर्ता दिखाई दिया।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी जल्दी ही हरियाणा के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे और आम गरीब जनता, किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी व छात्र वर्ग, जिन पर इस सरकार ने पिछले 9 सालों में सिर्फ लाठियां बरसाने व लाइन में खड़ा करने का काम किया है। उनके बल पर 2024 में आप पार्टी हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी ऐसा उनको विश्वास है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button