IC News and Media House Private Limited


अपराधउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News प्यार में आंधी हो गई पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या शौचालय गड्ढे में फेंक दिया सीओ, कोतवाल ने शक्ति की किया खुलासा भेजा जेल मृतक के 3 बच्चे बताए जा रहे हैं

रिपोर्टर इंतजार चौधरी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

पुरकाजी थाना क्षेत्र में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है, जिसमें प्रेमी देवर के प्यार में अंधी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने शौहर का कत्ल कर दिया और शौहर की लाश को निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया। हत्या के राज से पर्दा उस वक्त उठा, जब शक के आधार पर दोनों से पूछताछ की गई और उन्होंने कत्ल करने की वारदात को कबूल कर लिया । पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में निर्माणाधीन मकान में दफनाए गए शव को खुदवा कर बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । दरअसल पूरा मामला पुरकाजी थाना क्षेत्र के मांडला गांव का है जहां सागर नाम का एक व्यक्ति बीती 6 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था, जिसके संबंध में परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी लापता सागर का कोई सुराग नही लग पा रहा था। इस सनसनीखेज वारदात के राज से पर्दा उस वक्त उठा जब मृतक सागर की बीवी आशिया और सौतेले भाई सुहैल को शक के आधार पर पुलिस द्वारा हिरासत में में लेकर दोनों से पूछताछ की गई। पहले तो दोनों गुमराह करते रहे, लेकिन जब सख्ताई की गई तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने सागर की उसी दिन हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक़ दोनों के बीच काफी दिन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसमें सागर रोड़ा बन रहा था।इसलिए उन्होंने सागर की हत्या कर उसकी लाश को निर्माणाधीन मकान में गड्ढा खोदकर दफना दिया था । पुलिस की पूछताछ में जब दोनों हत्यारोपियों द्वारा कत्ल की वारदात को कबूल कर लिया गया तो पूरे घटनाक्रम की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई तत्पश्चात मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपियों की निशानदेही पर निर्माणाधीन मकान में जाकर आज पुलिस ने मृतक के शव को गड्ढे से बाहर निकाला । पुलिस ने शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है ।इस मामले में एसपी सिटी सत्यनाराण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पुरकाजी पर सूचना प्राप्त हुई थी कि सागर s/o हरीद नाम का एक व्यक्ति अचानक से कहीं गायब हो गया है जिस के संबंध पर थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई,   यानी आज सुबह थाने पर यह सूचना प्राप्त हुई की जो गुमशुदा व्यक्ति है सागर उसकी पत्नी वह जो उसका छोटा भाई है सोहेल इन दोनों लोगों ने गुमशुदा व्यक्ति सागर को रात में मार दिया था और अपने घर में ही बने सेप्टिक टैंक में उसकी बॉडी को डाल दिया था। जब इन लोगों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि घर वालों को शक ना हो इसीलिए जो इनके घर में एक निर्माणाधीन मकान है उसमें गड्ढा खोदकर 9 तारीख को इसके शव को वहां पर दफना दिया गया एवं इन दोनों से पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कुबूल किया है, जब सूचना प्राप्त हुई तो पुलिस ने मजिस्ट्रेट को मौके पर बुलाकर मजिस्ट्रेट के सामने खुदवा कर शव को बाहर निकलवाया गया है एवं वहां से बॉडी को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है और इसमें परिवार वालों की तरफ से तहरीर प्राप्त कर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है एवं अन्य विधिक कार्रवाई के बारे में आपको बाद में अवगत कराया जाएगा। तो वही ग्राम प्रधान की माने तो अभी 6-7 दिन पहले करीब 6 तारीख के आसपास यह लड़का गायब हुआ था एवं जैसा इनके घर वालों का कहना है कि कही चला गया तो इन्होंने इधर-उधर उससे काफी ढूंढा लेकिन नहीं मिल पाया एवं अभी परसों मे भी इनके पास आया था लेकिन मुझे ऐसा कुछ लग नहीं रहा था, अभी रात को यह हुआ कि सब परिवार वाले सो रहे थे तो जो मृतक का बहनोई है वह भी यही रहता है तो वह किसी चीज के बहाने रात को ऊपर से नीचे आया जिसके बाद ये दोनों मृतक की पत्नी व मृतक का बहनोई एक चारपाई पर मिले तो परिवार वालों ने इन्हें पकड़ लिया एवं पूछताछ आदि की और मार-पिटाई भी हुई। अब सुबह उन्होंने जो उनके यहां लैट्रिन का गड्ढा था उसमें डंडा आदि देकर घुमाया तो उसमें उसका अंगूठा या नाख़ून आदि आये जिसके बाद परिवार वालों को शक हुआ तो उन्होंने उनके साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस भी आ गई तो इन्होंने कबूल कर लिया कि हां हम ने ही मारा है और पहले 1-2 दिन सैफ्टिक टैंक में रखा उसके बाद ये ही एक मकान बना रहे थे उसमें उसे दबा, जो यह नया मकान बना रहे थे उसमें गड्ढा खोदकर दबाया हुआ था तो वहां से बरामद हुआ है, इसमें गांव का समाज का एवं सभी का नाम खराब है एवं परिवारों में भी अगर ऐसी घटना होगी तो फिर तो कुछ रहा ही नहीं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button