IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Chhattisgarh News कांकेर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के 37वां स्थापना दिवस मनाया गया

कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में निर्मित रागी का केक कांट कर मनाया गया

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का 37वां स्थापना दिवस दिनांक 20 जनवरी 2023 को मनाया गया। जिसमें ‘‘खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु लघु धान्य फसलें’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री मान. रविन्द्र चैबे, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार, कृषि ग्रामीण विकास एवं योजना तथा डाॅ. कमलप्रीत सिंह, सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वद्यिालय के कुलपति डाॅ. गिरीश चंदेल द्वारा किया गया। कार्यशाला में लघु धान्य फसलों पर कार्य करने वाले कृषक, वैज्ञानिक, उद्यमी, प्रसंस्करणकर्ता एवं छात्र-छात्राएं आदि शामिल हुए। स्थापना दिवस के अवसर पर मान. कृषि मंत्री द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में ‘‘नव निर्मित मिलेट कैफे’’ का लोकापर्ण किया गया। इस मिलेट कैफे में कोदो, कुटकी, रागी तथा अन्य लघु धान्य फसलों से निर्मित व्यंजन एवं अन्य उत्पाद विक्रय हेतु प्रदर्शित किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री मान. रविन्द्र चैबे द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा के मार्गदर्शन में जिला दन्तेवाड़ा के स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित रागी का केक काटा गया।
स्वामी विवेकानंद सभागार प्रांगण में लगे प्रदर्शनी स्टाॅल में महिला स्व-सहायता समूह एवं लघु धान्य फसल उत्पादक कृषकों द्वारा प्रसंस्कृत रागी के लड्डू, रागी ठेठरी, रागी मिक्सचर, रागी सैलौनी, रागी चकली, रागी मुठीया जैसे व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के मार्गदर्शन में जिले में लघु धान्य फसलों के प्रसंस्करण कार्य कर रहे झारा माता नंदपुरीन महिला स्व-सहायता समूह, झोडियाबाड़म के श्रीमती शर्मिली नाग, कु. पूजा कश्यप, कु. संजु नाग एवं रागी उत्पादक कृषक श्री दिलीप नाग, श्री उमेश नाग ग्राम टेकनार ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिससे जिला दन्तेवाड़ा के कृषकों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र, दन्तेवाड़ा के अधिकारी तथा कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त हुआ है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button