ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News ट्रिपल मर्डर केस, राकेश पंडित तीन दिन के रिमांड पर पूछताछ में बोला। पत्नी व सालो से हाथापाई में आपा खोया तो गोलियां चलाकर मारा, दोस्त की गाड़ी से पहुंचा था गुजरात

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, कष्णा नगर में पत्नी और दो सालों की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी राकेश पंडित को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से तीन दिन के रिमांड पर हासिल किया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त असलहा बरामदगी का प्रयास होगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी राकेश पंडित ने कबूला है कि पत्नी सुमन के साथ काफी समय से मनमुटाव चल रहा था घरेलू कलह के चलते झगड़ा होता था। शनिवार को उसके साथ झगड़ा हुआ था तब अपने मायके में फोन करके बुलाया था। रविवार सुबह दो साले मनजीत व जितेश आए थे। इनके साथ बैठ कर बातचीत कर रहा था । पत्नी को साथ लेकर जाने चाहते थे। तभी कहा सुनी होने पर उसके साथ हाथापाई करने लगे थे। इस स्थिति में आपा खो कर पिस्तौल निकाल कर तीनों को गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस के अनुसार राकेश पंडित अपने दोस्त के घर स्कूटी छोड़कर उसकी गाड़ी लेकर फरार हुआ था। बताया जाता है कि गाड़ी पर फास्ट टैग लगा हुआ था।जिन टोल से गुजरता गया उसके आघार पर करके गुजरात पुलिस के सहयोग से घरदबोचा था। यहां पर एक मकान में ठहरा हुआ था। जहां असलहा छुपाने के बारे में कबूला है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश पंडित से पुछताछ जारी है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button