ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News जिला स्तर का योग प्रशिक्षण शिविर संपन्न हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ मदन मानव पहुंचे शिविर में आधुनिक युग में मनुष्य काया को छोड़ माया की तरफ भाग रहा

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल 16 जून हरियाणा योग आयोग के सदस्य डॉ मदन मानव ने कहा कि आधुनिक युग में मनुष्य अपनी काया को छोड़कर माया की तरफ भाग रहा है। यही संसार में दुखों का सबसे बड़ा कारण है। अगर हर मनुष्य योग को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो समाज बहुत ही सुखी, समृद्ध, सुंदर, संतुष्ट व आनंदित हो जाएगा। श्री मानव आज स्थानीय आईटीआई मैदान में जिला स्तर के योग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन अधिकारियों व कर्मचारियों को   कर रहे थे।उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य सुख व आनंद में रहते हुए सभी को सुखी और आनंदित करते हुए मोक्ष प्राप्त करना है। संसार में पहला सुख निरोगी काया है लेकिन आज के भौतिकवादी युग में इसे उल्टा कर दिया है। आज पहला सुख माया को समझने लगे हैं। इसी कारण विश्व में संघर्ष हो रहा है। योग आयोग के सदस्य ने कहा कि योग का आयोजन केवल एक दिन का नहीं बल्कि इसे पूरे साल इसी तरह अपने जीवन में धारण करना चाहिए, तभी योग की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हमारी प्राचीन पद्धति को स्वीकार किया है। यह हम सब के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार लगातार योग को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। सरकार का मुख्य मकसद है कि प्रत्येक नागरिक निरोगी रहकर इस देश के विकास में अपना योगदान दे। योग प्रशिक्षु नीलेश, बजरंग तथा अरुण कुमार ने प्रोटोकॉल के अनुसार योगिक क्रियाएं करवाई। इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍वविद्यालय से बहन मधु ने शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तौर पर मजबूत रहने के सिद्धांतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button