ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News राजगुरु मार्केट में फास्ट फूड शाप की बेसमेंट में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, राजगुरु मार्केट में मघुर आईसक्रीम के सामने बेसमेंट में बनी एक फास्ट फूड की शाप में आग लग गई।आग शार्ट सर्किट के चलते लगी। मामले की सूचना आसपास के दुकानदारों ने शाप संचालक को दी। संचालक शटर गिराकर कई गया हुआ था। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि शाप में गैस सिलेंडर रखे थे इनमें से एक गैस सिलेंडर भरा हुआ बताया गया है।मोके पर पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि मार्केट की शाप में आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना दी गई। मार्केट के प्रधान सुरेन्द्र बजाज ने बताया कि तीन गाड़ियां पहुंची। हालांकि गाड़ियों को पहुंचने में जाम के कारण बांधा आई। खुद दमकल के कर्मचारियों ने वाहन से नीचे उतर कर बाईके तक हटाएं। जिसके कारण गाड़ियां मार्केट में एंट्री के बाद देरी से पहुंची। इस दौरान बेसमेंट संचालक का डी फ्रीज व अन्य सामान जल गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button