छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Chhattisgarh News प्यार इश्क और मोहब्बत – परिजन शादी के लिए नहीं मानें तो… प्रेमी प्रेमिका ने मौत को लगाया गले

रायगढ़  जिले के खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र से प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या की खबर सामने आयी है.

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

रायगढ़  जिले के खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र से प्रेमी-प्रेमिका की आत्महत्या की खबर सामने आयी है. दोनों ने शादी नहीं होने पर ख़ुदकुशी कर ली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फरकानारा में प्रेमी जोड़े की लाश जंगल में मिली है. दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी. युवक-युवती बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. जानकारी के मुताबिक, ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे. शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी. इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे, लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए उन्हें टाल दिया. जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए. उन्हें लगा कि उन दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं। इसके बाद बुधवार तड़के 3 बजे युवक-युवती अपने घर से निकले. वे पास के ही जंगल में गए और कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी. अगले दिन युवक-युवती घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया. इस बीच मृतका का भाई गंगा कुमार राठिया अपने दोस्तों के साथ शौच करने जंगल की ओर गया था, जहां उसने बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश देखी। इसके बाद मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया. मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button