IC News and Media House Private Limited


अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News   जिले में अवैध कबाड़ी संचालन करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर पुलिस की कार्यवाही

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर छत्तीसगढ़

आरोपी (01)संजय सूर्यवंशी निवासी खोखरा थाना जांजगीर (02) सूरज कुमार गायकवाड़ उर्फ गणेश निवासी शिवनी थाना चांपा (03) श्यामहरि यादव निवासी बोडसारा चौकी नैला गिरफ्तार जप्त कबाड़ समान आरोपी (01) संजय सूर्यवंशी के कब्जे से बाउंड्री फेसिंग वायर 02 बंडल, मो.सा. पहिया 02 नग मो.सा. इंजन 1 नग, मो.सा. सायलेंसर 1नग, मो.सा. सॉकअप 2नग, कार स्टेयरींग बाक्स 01 नग पुराना जु। (02) आरोपी सूरज कुमार गायकवाड़ के कब्जे से छोटा बड़ा एंगल का टुकड़ा छोटा बड़ा लोहे का खिड़की चैनल, बोरिंग का लोहे पाइप वजनी 2 क्विंटल 75 किलो । (03)आरोपी श्याम हरि यादव के कब्जे से सीमेंट बोरी में रखें 8 किलो 400 ग्राम बिजली का सिल्वर तार जप्त  आरोपियों के विरुद्ध धारा 41, (1-4) जाफौ, 379 भादवि के तहत की गई कार्यवाही मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है

अवैध कबाड़ी संचालकों के विरुद्ध थाना स्तर में विशेष टीम गठन कर कबाड़ी दुकान का चेकिंग की गई जिसमें खोखरा में संजय सूर्यवंशी, सिवनी चांपा में सूरज कुमार गायकवाड निवासी सिवनी, बोड़सरा नैला में श्यामहरि निवासी बोड़सरा के कबाड़ी दुकान में अवैध रूप से कबाड़ी समान एवं चोरी के सामान बरामद हुआ आरोपियों से पूछताछ करने पर समान का कोई कागजात नहीं होना बताया तथा आरोपियों द्वारा कबाड़ी दुकान संचालन करना बताया गया, मौके पर कबाड़ी सामानो को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जिले में विशेष अभियान के तहत थाना जांजगीर में 01, थाना चांपा में 01, चौकी नैला में 01 प्रकरण,कुल 03 प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही मे उप निरीक्षक सनत मांत्रे, उप निरी भुनेश्वर तिवारी, प्र.आर. जगदीश अजय, प्र.आर. अर्जुन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button