ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (चक्रवात बिपर्जोय)धीरे धीरे  बब्बेहद गंभीर चक्रणी तूफान में तब्दील होता जा रहा है।

अलर्ट के बावजूद जुहू बीच पर नहाने गए 5लड़के डूबे, 2 को बचाया गया, 2 लापता, 1 की मौत, सर्च जारी

रिपोर्टर मोहम्मद गुलजार अली ठाणे महाराष्ट्र

वहीं इन सबके बीच महाराष्ट्र के कोंकण समुद्री किनारे के इलाके में भी समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। लोगों को समुद्री किनारे पर नहीं जाने को कहा गया है। इस बीच मुंबई के जुहू बीच पर 5 लोगों के डूबने की खबर सामने आई थी। दरअसल बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक सोमवार को मुंबई के जुहू बीच पर नहाने गए पांच लोग डूब गए थे। वहीं अब मामले पर मिले बड़े अपडेट के अनुसार, बीते सोमवार को मुंबई के जुहू बीच पर समुद्र में लापता हुए पांच लोगों में से अब तक 2 को बचा लिया गया है। लेकिन इन 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई, बाकी दो की अब भी तलाश की जा रही है। मुंबई में घटना पर मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की दोपहर पांच लड़के जुहू बीच पर समंदर में नहा रहे थे। इन सभी लड़कों की उम्र 12 से 15 साल के बीच बताई जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक समंदर के पानी में अठखेलियां करते हुए यह पांचों लड़के करीब आधा किमी अंदर तक चले गए थे। इसी दौरान समंदर के पानी में लहर आई और यह सभी बहते हुए गहरे पानी में चले गए। हालांकि संयोग से वहीं पर मछुवारों की एक टोली मछली पकड़ रही थी। जैसे ही इन मछुवारों ने इन लड़कों को पानी में डूबते देखा तो इन्हें बचाने की भरसक कोशिश की। हालांकि उस समय तक 4 लड़के लापता हो चुके थे। एक लड़का नजर आया तो उसे मछुवारों ने पानी से बाहर निकाला। आनन फानन में मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी।इसके बाद पुलिस ने नेवी और कोस्टगार्ड से मदद मांगी और फिर लापता हुए चार लड़कों को बचाने के लिए नेवी और कोस्ट गार्ड के डायवर्स पानी में उतारे गए थे। फिलहाल पांच लोगों में से अब तक 2 को बचा लिया गया है। लेकिन इन 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई, बाकी दो की अब भी तलाश की जा रही है। नेवी और कोस्ट गार्ड के डायवर्स अब भी इनको तलाश कर रहे हैं ।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button