ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News एच ए यूं में कोर्सेज की फीस बढ़ाएं जाने के विरोध में विधार्थियों ने निकाली रैली।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार   कृषि विश्वविद्यालय के विधार्थियों ने फीस बढ़ोतरी और स्टाइपेंड में कमी करने के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विधार्थियों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में सभी छह कालेजों में रेली निकाली। सभी कालेजों के डीन को फीस बढ़ोतरी वापस लिए जाने को लेकर ज्ञापन दिए गए। विधार्थियों का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने फीस में कई गुना बढ़ोतरी की है। और साथ ही उत्कृष्ट छात्रों को स्टाइपेंड भी घटा दिया है। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को छात्रों के बारे में सोचकर ही कदम उठाने चाहिए और यह फैसला छात्रों को हतोत्साहित करने वाला है। यूनिवर्सिटी ने पिछले साल भी फीस बढ़ोतरी की थी। कहा तो शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाना चाहिए था। वहीं यूनिवर्सिटी ने यह कहते हुए छात्रों पर बोझ बढा दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन से छात्रों का यही अनुरोध है कि फीस बढ़ोतरी और स्टाइपेंड को घटाने के लिए निर्णय को वापस लिया जाए। यूनिवर्सिटी द्वारा यूजी और पीजी कोसिस की फीस को डबल तक बढ़ा दिया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button