Uttar Pradesh News रात्रि में गंगानगर कालोनी स्थित सुरेश शुक्ला के मकान में हुई चोरी की वारदात जिसमें हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार की सरकारी पिस्टल व 30 अदद जिन्दा कारतूस की चोरी हो गयी थी।

रिपोर्ट विपिन सिंह फतेहपुर उत्तर प्रदेश
थाना राधानगर पुलिस द्वारा गंगानगर कालोनी में मुख्य आरक्षी की 01 अदद सरकारी पिस्टल व 30 जिन्दा कारतूस की हुई चोरी का सफल अनावरण, 01 अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी गयी पिस्टल , कारतूस, चोरी में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण व मोटरसाइकिल बरामद। उक्त प्रकरण गम्भीर प्रकृति का था। घटना के अनावरण हेतु कई टीमें गठित की गई थी।चोरी की घटना के सफल अनावरण हेतु अथक परिश्रम से गंगानगर कालोनी में लगे विभिन्न घरों में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर व मुखबिर खास की सूचना पर आज समय सुबह करीब 04.30 बजे झाऊपुर पुलिया थाना राधानगर फतेहपुर के पास से मु0अ0सं0 154/2023 धारा 457/380 भादवि से संबंधित अभियुक्त को मय माल (चोरी गयी सरकारी पिस्टल मय कारतूस) के पकड़ा गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद चोरी की सरकारी पिस्टल मय 30 अदद जिंदा कारतूस व चोरी करने में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण व घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद हुआ। अभियुक्त रामप्रकाश गुप्ता उर्फ लक्ष्मी गुप्ता पुत्र रामसजीवन गुप्ता निवासी विक्रय समिति पीएसी गेट नं0 04 के आगे मेन रोड राधानगर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र 45 वर्ष को मु0अ0सं0- 154/2023 धारा 457/380/411/419/420 भादवि में आवश्यक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय चालान किया गया।
नाम पता अभियुक्त:-
रामप्रकाश गुप्ता उर्फ लक्ष्मी गुप्ता पुत्र रामसजीवन राधानगर थाना राधानगर जनपद फतेहपुर उम्र 45 वर्ष गुप्ता निवासी विक्रय समिति पीएसी गेट नं0 04 के आगे मेन रोड
बरामदगी:-
01. एक अदद चोरी की सरकारी पिस्टल मय 30 अदद कारतूस,
02. चोरी में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण, 03. एक अदद मोटरसाइकिल
आपराधिक इतिहास:-
1. मु0अ0सं0 154/2023 धारा 457/380/411/419/420 भादवि थाना राधानगर जनपद फतेहपुर
2. मु0अ0सं0 394/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर
3. मु0अ0सं0 997/2018 धारा 380/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर
4. मु0अ0सं0 648/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर
5. मु0अ0सं0 560/2015 धारा 457/380/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर
Subscribe to my channel