ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहरियाणा

Haryana News दिग्विजय चौटाला के 18 जून के दौरे को लेकर सभी तैयारियां पूरी, पार्टी कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  जन नायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्ययक मीटिंग नांगल चौधरी की जाट धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य वक्ता जजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी थे, जबकि अध्यक्षता हलका प्रधान हजारी लाल लंबौरा ने की। इस मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों को आगामी 18 जून को जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला के नांगल चौधरी क्षेत्र में ग्रामीण दौरों को सफल बनाने की रणनीति तैयार करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि दिग्विजय सिंह चौटाला 18 जून को प्रात: 10 बजे गांव बूढ़वाल से ग्रामीण जनसंपर्क अभियान की शुरूआत करेंगे। तत्पश्चात वह गांव सिरोही बहाली, शहबाजपुर, नांगल दर्गू, पवेरा और भांखरी का दौरा करेंगे। मीटिंग को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं और पार्टी की विधायक दल की मीटिंग में निर्णय हुआ है कि लोगों के बीच जाकर पार्टी के लिए काम किया जाए  !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button