ब्रेकिंग न्यूज़राज्यहरियाणा

Haryana News समान काम समान वेतन पर अफसरों की ना, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर।

 शहर में न सफाई हुईं न कचरा उठा, दो दौर की वार्ता के बाद मिला भरोसा।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने समान काम,व समान वेतन के मामले पर अधिकारियों की ना पर काम छोड़ कर हड़ताल की। नगर पालिका कर्मचारी यूनियन के नेतृत्व में कमचारियों ने काम छोड़कर सुबह निगम आफिस में घरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बागड़ी ने की। जिला प्रधान सुनील लाडवा ने मंच का संचालन किया। कर्मचारियों ने न तो शहर में सफाई की और ना ही कूड़ा उठाया।जिसको लेकर शहर में सफाई को लेकर व्यवस्था बिगड गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के बीच दो दौर वार्ता के बाद आखिर अधिकारियों ने कुछ समय मांगा। इसके बाद कर्मचारियों ने कहा कि मेयर धरने पर पहुंच कर आश्वासन दे तब वे धरना उठाएंगे और काम पर लौटे दे। निगम अधिकारियों ने समान काम समान वेतन को लेकर 25 जून तक का समय मांगा है। निगम अधिकारियों ने 25 जून तक का समय मांगा जिला सचिव बिशन सिंह ने बताया कि पहले दौर की मीटिंग के लिए सचिव प्रशांत के माध्यम से यूनियन को बुलाया गया।मेयर गोतम सरदाना व कमिश्नर प्रदीप दहिया के साथ मीटिंग हुई। पहली वार्ता में समान वेतन पर बातचीत शुरू हुई। अधिकारियों ने कहा कि ये अभी नहीं हो सकता।मुरूयालय ने रिकॉर्ड मांगा हुआ है। यूनियन के पदाधिकारियों को निगम अधिकारियों की तरफ से वर्ष 2020 के आदेश की कापी दिखाई गई। इस पर यूनियन के पदाधिकारियों ने 2023 को जारी हुईं आदेशों की कापी दिखाई गई। इस पर अधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2020 की चिठ्ठी के हिसाब से समान काम समान वेतन देना संभव नहीं।जिस पर पहली दौर की वार्ता विफल रही।दुसरी वार्ता शाम चार बजे हुई मीटिंग में अधिकारियों ने फिर कहा कि समान काम समान वेतन को लागू करने के लिए उन्हें 25 जून तक का समय दिया जाए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button