IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News दो पंचवर्षीय में खुरई विधानसभा में सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ

2 करोड़ की लागत से बनेगा चकेरी से पठारपुर मार्ग श्रीमती सरोज सिंह ने किये 2.30 करोड़ लागत के विभिन्न विकास कार्यां के भूमिपूजन, लोकार्पण

रिपोर्टर बलराम बरोलिया सागर मध्य प्रदेश

 बांदरी के चार स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह सोमवार को बांदरी के ग्राम बंगेला, ललोई, बड़राहो व चकेरी ग्राम पहुंची। श्रीमती सरोज सिंह ने जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समयाएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए। श्रीमती सरोज सिंह ने उक्त चार ग्रामों में 230.49 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शेष समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने कहा नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह की दूरदर्शी सोच के कारण आज क्षेत्र की तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह क्षेत्र के लिए दिन रात मेहनत कर विकास कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभान्वित बहनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से लगाया जा रहा है

और मंत्री श्री सिंह द्वारा कम ब्याज दर पर स्व सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम बंगेला में 1 लाख लागत के चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने माध्यमिक शाला ललोई में 11.49 लाख की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल व 2 लाख लागत के चबूतरा, टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम बड़राहो में 5 लाख लागत के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन व 2.5 लाख लागत की सीसी रोड का लोकार्पण किया। श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम चकेरी में 1.99 करोड़ रूपए से बनने वाले चकेरी से पठारपुरा मार्ग, 9 लाख की लागत के आंगनवाड़ी भवन व 50 हजार लागत के चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन किया।

 

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button