IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News युवाओं के लिए खुशखबरी.  पुनः प्रारंभ होने जा रही है भारत निर्माण निशुल्क कोचिंग

कलेक्टर ने बैठक कर तैयार कराई कार्ययोजना, एमपीपीएससी सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे युवा

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

कटनी (09 जून)  एमपीपीएससी हो या कोई अन्य प्रतियोगी परीक्षा…अब जिले के होनहार युवाओं को घबराने और भटकने की जरूरत नहीं. कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद के प्रयास से एक बार फिर कटनी में युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने शुरू होने जा रही है ष्भारत निर्माण कोचिंगष् । उल्लेखनीय है कि पूर्व के कुछ वर्षों में करीब एक हजार से अधिक युवाओं को एमपीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर चुकी यह कोचिंग कोरोना काल के बाद से बंद पड़ी थी। जिसे पुनः प्रारंभ करने का बीड़ा उठाया है कलेक्टर श्री प्रसाद ने। बैठक में बनी संचालन की रूपरेखा जिला प्रशासन द्वारा तत्कालीन कलेक्टर विशेष गढ़पाले के प्रयास से भारत निर्माण कोचिंग जिले में प्रारंभ की गई थी। जो अपने शुरुआती दौर में ही काफी सफल रही। लेकिन कोरोना काल के बाद से ये बंद पड़ी हुई थी। जिसे पुनरू प्रारंभ करने के लिए जिले के कई युवाओं और संचालक मंडल ने कलेक्टर श्री प्रसाद से मांग की। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस पर गंभीरता से विचार कर इसे पुनः प्रारंभ करने की हरी झंडी दे दी गई। इस निशुल्क कोचिंग की रूपरेखा और संचालन की कार्ययोजना तय करने के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा आज एक विशेष बैठक ली गई। जिसमें इस कोचिंग के पूर्व में संचालन से जुड़े प्रमुख विवेक दुबे, बरही रेंजर डा. गौरव सक्सेना, प्राध्यापक शासकीय तिलक महाविद्यालय डा. चित्रा प्रभात, मोहन नागवानी और कंचन बनाफर मौजूद रहे। बैठक में इस कोचिंग के संचालन के संबंध में कलेक्टर श्री प्रसाद ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। युवाओं के बीच व्यापक हो प्रचार प्रसार भारत निर्माण कोचिंग को पुनः प्रारंभ किए जाने की अनुमति देने और संचालन की रूपरेखा तय करने के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद ने संचालन समिति को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कोचिंग का युवाओं के बीच व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। जिससे बड़ी संख्या में प्रतिभावान युवा इसका लाभ उठा सकें।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button