IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News   कठिनाईयों का सामना जो हिम्मत से करता है वह चैम्पियन बनता है – कमिश्‍नर श्री राजीव शर्मा

 युवाओं को असफलताओं से घबराने की जरूरत नही, प्रयास करने की आवश्‍यकता है    14 दिवसीय गौरव क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन

 रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

 उमरिया   फाईनल मैच में भूरीटोला डिण्डौरी ने बेनीबारी को हराया कमिश्‍नर श्री राजीव शर्मा ने कहा है कि युवाओं को असफलताओं से घबराने की जरूरत नही है, बल्कि निरंतर प्रयास कर सफलताओं को अंगीकार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों का सभी सम्मान करते हैं। इससे असफल विद्यार्थियों को निराश नही होने की जरूरत है। कमिश्‍नर ने कहा कि वैज्ञानिक आइंस्टीन को स्कूल से निकाल दिया गया था। महान फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का उपहास उड़ाया गया था। किन्तु उन्होंने संघर्ष कर सफलताएं अर्जित की। आइंस्टीन महान वैज्ञानिक बने और अमिताभ बच्चन महा नायक बने। कमिश्‍नर ने कहा कि जो समस्याओं का सामना हिम्मत से करता है वो चैम्पियन बनता है। कमिश्‍नर श्री शर्मा आज अनूपपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनीबारी में आयोजित 14 दिवसीय गौरव क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कमिश्‍नर ने कहा कि अनूपपुर जिले के बेनीबारी जैसे ग्रामीण अंचल में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को तराशने का अवसर मिला। इसके लिए आयोजन कर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि जीवन को खेल की तरह ही जीना चाहिए। समारोह को संबोधित करते हुए एडीजी श्री डी.सी. सागर ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी हुई कि इस गांव की दो बेटियों ने उच्च अंक हासिल कर 12 वीं की परीक्षा में सफलता अर्जित किया है। बेटियों ने गांव का गौरव बढ़ाया है। मैं बेटियों की इस शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा असफलताओं से नही घबराएं, बल्कि निरंतर प्रयास करें उन्हें सफलता अवश्‍य मिलेगी। इस अवसर पर कमिश्‍नर श्री राजीव शर्मा एवं एडीजी श्री डी.सी. सागर ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरूस्कार वितरित किए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब आसिम खान को दिया गया। इस अवसर पर 14 दिवसीय गौरव क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रायोजक तथा गौरव स्कूल के संचालक श्री अमरजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री त्रिलोकीनाथ गर्ग, ग्राम पंचायत बेनीबारी के सरपंच सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button